Our Blog

कुंभ राशि का सटीक परिचय

20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच जन्मे जातक कंुभ राशि के माने जाते हैं। ये विशिष्ट और प्रगतिशील राशियों में से एक हैं। कुंभ राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की मजबूत भावना के लिए स्थिर वायु राशियों के रूप में जाने जाते हैं। इन्हें राशि चक्र के पथप्रदर्शक और क्रांतिकारी माना जा सकता है और ये ऐसे इंसान होते हैं जो अक्सर अपनी अपनी धुन पर चलते हैं। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग हमेशा आगे की ओर देखते हैं यानी भविष्य में झांकना इन्हें आता है। अपने निजी जीवन और अपने आसपास की दुनिया में विकास और सुधार लाने के लिए निरंतर ये लोग उत्सुक रहते हैं। नए-नए और अप्रत्याशित परिवर्तन का ग्रह यूरेनस इस राशि पर शासन करता है। कुंभ राशि की तिथियाँ कुंभ राशि का मौसम 20 जनवरी से 18 फरवरी तक रहता है। यानी उत्तरी गोलार्ध में घटती हुई सर्दी के मध्य का समय होता है, जब सबसे ठंडे दिन आमतौर पर हमारे पीछे रह जाते हैं और बसंत के आगमन का संकेत होता है यह तब का समय होता है। देखें तो यह समय आगे की सोच, नए रास्ते तलाशने और बदलाव को स्वीकार करने के कुंभ राशि के दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। व्यक्तित्व के विशिष्ट गुण स्वतंत्र सबसे बढ़कर इनकी कोेई खासियत है तो वह है कि कुंभ राशि वाले अपनी स्वतंत्रता को संजोते हैं यानी उन्हें यह व्यक्त करने की तीव्र इच्छा होती है कि वे लोग कौन हैं और वे बेहद आत्मकेंद्रित होते हैं और अपनी दुनिया में जीते हैं। वे स्वभाव से धारा में बहने वाले प्राणी नहीं होते यानी वे प्रवाह के साथ चलने के बजाय अपना रास्ता खुद बनाना पसंद करते हैं। स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रवृत्ति यह आभास दे सकती है कि वे एकदम एकाकी या दूरदर्शी हैं, लेकिन यह उनके लिए एक ऐसे समाज में अपनी पहचान बनाए रखने में मददगार होता है जिसमें अक्सर लोगों को सामाजिक मानदंडों के अनुरूप ढलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कुछ नया करने को तत्पर कुंभ राशि को परिभाषित करने वाले गुणों में उनकी मौलिकता और नवीनता शामिल हैं। यूरेनस या अरूण के शासन की वजह सेे ये हमेशा अपने आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए नई अवधारणाओं और तरीकों की तलाश में रहते हैं। ये रचनात्मक विचारक होते हैं और यही वजह है कि इनकी रचनात्मकता या कुछ नया इजाद करने की प्रवृत्ति इन्हें वैज्ञानिक, अविष्कारक और दूरदर्शी बनाती है। ये जातक अपनी दूरदर्शी मानसिकता के कारण प्रौद्योगिकी, सामाजिक आंदोलनों और व्यक्तिगत विकास में एकदम नए क्षेत्रों का पता लगाने के लिए प्रेरित होते हैं। ये अगली महान चीज़ की तलाश करना कभी बंद नहीं करते यानी नवनिर्माण की ओर बढ़ते रहते हैं और समाज को आगे बढ़ाने के लिए यथास्थिति पर सवाल उठाने में संकोच नहीं करते। मानवतावादी कुंभ राशि के लोग परहित की सोच रखते हैं। सभी लोगों की भलाई के बारे में गहराई से चिंतित रहते हैं। समाज की धारा से अलग एकाकी पड़े वंचित लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए उनमें दृढ़ प्रतिबद्धता होती है और ये अक्सर सामाजिक कारणों में रुचि रखते हैं। अपने परोपकारी स्वभाव के कारण, ये परिवर्तन के वाहक होते हैं और अक्सर सामाजिक सुधार आंदोलनों की अगुवाई करते हैं और इनमें सबसे आगे होते हैं। इनका आदर्शवाद इन्हें दुनिया को बेहतर देने और खुद बेहतर बनने की ईमानदार इच्छा की दिशा में कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है। बौद्धिक वायु राशि होने के कारण, कुंभ राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं और किन्हीं भी मुद्दों पर गहन चर्चा करना पसंद करते हैं। वे जटिल सिद्धांतों और अवधारणाओं की ओर आकर्षित होते हैं और ऐसे रिश्ते या सिद्धांत बनाने की जन्मजात क्षमता रखते हैं जिन्हें दूसरे अनदेखा कर सकते हैं। ये अपनी विश्लेषण क्षमता से तर्क और कारण के साथ मुद्दों पर विचार कर सकते हैं यानी तर्कवादी होते हैं। और ये अक्सर ऐसे नए समाधान निकालते हैं जिनके बारे में दूसरे कभी नहीं सोच सकते। कुछ नया सीखने का जुनून इन पर हावी होता है और ये दुनिया के बारे में अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए लगातार नई जानकारी खोजते रहते हैं। अप्रत्याशित कुंभ राशि के लोगों का स्वभाव अनिश्चित हो सकता है और कभी-कभी अजीब व्यवहार के लिए ये जाने जाते हैं। इनका शासक ग्रह, यूरेनस, अप्रत्याशित मोड़ से जुड़ा हुआ है, और इनके व्यक्तित्व में निश्चित रूप से इस प्रभाव की झलक मिलती है। ये अक्सर अपने विचित्र विचारों और व्यवहारों से दूसरों को आश्चर्यचकित कर देते हैं क्योंकि इनमें चीजों को अपने तरीके से करने की प्रवृत्ति होती है। अपने अचंभित कर देने वाले स्वभाव के कारण ये आकर्षक साथी हो सकते हैं, लेकिन जो लोग रिश्तों में अधिक नियमितता और स्थिरता चाहते हैं, वे इनसे निराश हो सकते हैं। कुंभ राशि की ब्रह्मांडीय शक्तियाँ वायु राशि होने के कारण, कुंभ राशि वाले जातक स्वाभाविक रूप से मिलनसार, बातूनी और बौद्धिक विमर्श में रुचि रखने वाले होते हैं। ये अक्सर ऐसे लोग होते हैं जो लोगों को किसी बंद दुनिया के बाहर देखने को प्रेरित करते हैं। किसी भी बातचीत में नए दृष्टिकोण को शामिल करना, नए विचारों का पता लगाने को उत्सुक रहते हैं। अपने वायु तत्व के कारण, उनके पास दुनिया से अलग और निष्पक्ष दृष्टिकोण होता है, जो उन्हें किसी मुद्दे के सभी पक्षों पर विचार करने और खुले दिमाग से परिस्थितियों का सामना करने व निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। कुंभ राशि में रचनात्मक रूप से सोचने और असामान्य परिस्थिति का स्वागत करने की क्षमता होती है क्योंकि यह अचानक परिवर्तन और विद्रोह के ग्रह यूरेनस द्वारा शासित होता है। इस ग्रहीय प्रभाव के कारण ये नवनिर्माण के प्रति समर्पित और ट्रेंडसेटर यानी नई चलन वाले होते हैं जो अज्ञात क्षेत्र में उद्यम करने के लिए किसी पुरानी परंपरा को चुनौती देने से गुरेज नहीं करते। कुंभ एक स्थिर राशि है, जिसका अर्थ है कि वे दृढ़ और अडिग हैं। इनकी अडिग प्रवृत्ति इन्हें किसी चीज़ पर अपनी नज़रें जमाने की अभ्यस्त बनाती है। ये काम को पूरा करने के लिए कुछ भी करने से नहीं चूकते, अक्सर दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। कुंभ राशि वाले अपने व्यक्तिगत जीवन और अलग दुनिया में बदलाव के लिए एक शक्तिशाली कारक हैं क्योंकि उनमें अद्भुत अविष्कारशीलता और निश्चित दृढ़ संकल्प का अनूठा मिश्रण होता है। इसके अतिरिक्त अन्य खासियतों की बात करें तो कुंभ राशि के जातक स्वाभाविक रूप से धनु और मेष जैसी अग्नि राशियों की ओर आकर्षित होते हैं, जो उनके रिश्तों में ऊर्जा और उत्साह भर देते हैं क्योंकि इन्हें उनको जोश और उत्साह पसंद होता है। इसके साथ ही अग्नि राशियां भी कुंभ राशि की रचनात्मकता को महत्व देती हैं। और यही आकर्षण दोनों में परस्पर निकटता बढ़़ाता है।

RELATED BLOGS