एक प्रभावित करने वाले आकर्षक रंग और अलौकिक आकर्षण के साथ, पीला नीलम जिसे पुखराज पत्थर के रूप में भी जाना जाता है, हमारे ग्रह को सजाने वाले कई रत्नों के बीच एक अद्भुत आभा के साथ यानी प्रकाश की तरह चमकता है। यह रत्न सौंदर्य में वृद्धि करने वाला तो है ही इसके साथ ही इसके अन्य कई लाभ हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो समृद्धि, ज्ञान और सकारात्मकता के साथ अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं।
अध्ययनों और शोध के अनुसार पीला नीलम पहनना स्वास्थ्य में कई तरह से सुधार लाता है। पीला नीलम आपकी एकाग्रता को बढ़ाकर ध्यान केंद्रित करने, तनाव कम करने, अधिक सकारात्मक सोचने और मानसिक परेशानियों से बचाने में सहायता कर सकता है।
पीला नीलम पहनने से भाग्य में वृद्धि के साथ धन की प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। ये रत्न मनोवैज्ञानिक स्पष्टता लाता है, ध्यान बढ़ाता है, अनिद्रा से छुटाकारा दिलाकर बेहतर नींद लाने में सहायक बनता है। भावनात्मक स्थिरता में वृद्धि और चिंता को कम करता है।
मूल रूप से प्रसिद्ध पुखराज पत्थर के कई लाभ हैं। यह बुद्धि बढ़ाने से लेकर आत्मविश्वास की मजबूत भावना विकसित करने तक मजबूती से कार्य करता है। माना जाता है कि इसमें ऐसे परिवर्तनकारी गुण हैं जो सामान्य तुलनाओं और आपकी सोच से परे हैं।
आइए! अब हम पीले नीलम के गुणों के आकर्षक इतिहास के बारे में जानते हैं और समझते हैं कि कैसे कई पीढ़ियों से, संस्कृतियों का एक अमिट हिस्सा बनकर इसे खुशी और समृद्धि का मार्ग दिखाने की क्षमता के लिए महत्व दिया गया है। तो फिर अन्वेषण की एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए! शरीर, मन और आत्मा को प्रभावित करने वाले पीले नीलम के रहस्यों और गहन स्वास्थ्य लाभों का पता लगाकर इनकी महत्ता को समझें।
सबसे सुरक्षित पत्थरों या रत्नों में से एक पीला नीलम है, जो सकारात्मकता के साथ मित्रता बढ़ाता है, दान की प्रवृत्ति के साथ दिव्यता भी लाता है। यह पत्थर जीवन के कई पहलुओं को उत्कृष्ट बनाता है और पहनने वाले को अनगिनत लाभ प्रदान करता है। पीले नीलम यानी पुखराज पत्थर के साथ सबसे बड़े ग्रह वृहस्पति की दशा आपके अनुकूल होती है, जो कि विशेष रूप से विवाह, रिश्तों, करियर, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों के लिए प्रभावी माने जाते हैं। यह ग्रह आपके लिए पर्याप्त ज्योतिषीय लाभ प्रदान करता है।
पुखराज अध्यात्मिक संबंध को बढ़ावा देता है और अवांछित तनाव मिटाता है। त्याग की भावना लाता है और जीवन में अस्थिरता को दूर करता है। यह ज्वलंत पत्थर स्थिरता, सकारात्मकता और अध्यात्मिक परिवर्तन में सहायक होता है।
यह आपके भटके और अव्यवस्थित मन को स्थिर और संयमित बनाता है। अध्यात्मिक मार्गदर्शन और अंतर्ज्ञान में वृद्धि करता है। पुखराज पत्थर अध्यात्मिक चेतना लाक शांति प्रदान करता है, साथ ही हमारे अंतर्मन के साथ हमारा और अधिक घनिष्ठ संबंध स्थापित करता है।
पुखराज पत्थर त्वचा, मुँह और गले, पेट, यकृत से संबंधित बीमारियों के इलाज में सहायक बनता है। बुखार, पीलिया, मानसिक तनाव और टायफाइड जैसी शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में पुखराज पत्थर विशेष रूप से जाना जाता है।
हमारे चक्रों को ऊर्जा मिलती है और संतुलित किया जाता है, शारीरिक शक्ति में सुधार होता है और बीमारी से जल्दी ठीक होने के लिए इच्छाशक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा मिलता है।
पुखराज या पीले नीलम पत्थर के लाभ कई हैं। यह नौकरी में तरक्की के योग बनाकर और अधिक समृद्धि लाता है। उच्च पदोन्नति दिलाता है। यह नए व्यापार की संभावनाएं लाता है। व्यापारी पेशे से जुड़े यानी कंपनी के मालिकों के लिए, पुखराज की अंगूठी अत्यधिक पैसे से संपन्न बनाता है और दूसरों को आपकी क्षमता की ओर आकर्षित करने में मददगार होता है।
यह प्रसिद्धि और समृद्धि बढ़ाता है। भाग्य को आकर्षित करते हुए धन समृद्धि के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने के लिए वित्तीय स्थितियां निर्मित करता यानी वित्तीय बाधाओं को दूर करता है। महिला उद्यमियों को हल्के पीले नीलम पत्थर से लाभ होता है और सफलता को बढ़ाता है।
वृहस्पति द्वारा शासित पुखराज दुर्घटनाओं से बचाता है। यह दुर्भाग्य, बुरी आत्माओं और मानसिक हमलों से सुरक्षा प्रदान करता है। ज्योतिष में रूचि रखने वालों को पता ही होगा कि ज्योतिषियों द्वारा ऐसी गर्भवती स्त्रियां जिनका गर्भपात हो जाता है। इसको रोकने के लिए स्वस्थ प्रसव की भूमिका तैयार कर अजन्मे बच्चे को नुकसान और बीमारी से बचाने के लिए पुखराज जैसे प्रभावी रत्न की सलाह दी जाती है।
हर वो इंसान जो नकारात्मक ऊर्जा, खतरों, बदनामी और बुरी नज़र से सुरक्षा चाहता है वह नीले पुखराज को धारण कर मन में आ रहे नकारात्मक विचारों को दिमाग से निकालने की क्षमता का लाभ उठा सकते हैं।
पुखराज पत्थर जीवनसाथी के साथ बंधन और स्थिरता को सशक्त बनाता है। घर में सद्भाव लाकर खुशहाली को बढ़ावा देता है। यह ऐसी महिलाओं को जो अकेली हैं उनको अनुकूल साथी की सहज खोज में सहायक बनता है।
सफ़ेद पुखराज, विचारों को ठोस और सशक्त बनाता है। यह सुनिश्चित करता है कि खुशहाल विवाह, गहरी पारिवारिक साझेदारी और प्रियजनों के लिए स्नेह कैसे बना रहे और इसे कैसे संरक्षित रखा जा सके।
मानसिक स्पष्टता, गहरी याददाश्त और मानसिक शक्ति ये सारे गुणधर्म पीले नीलम यानी पुखराज से प्रेरित होते हैं। बुद्धि और तर्क को बढ़ावा देकर, यह पत्थर टालमटोल वाली स्वाभाविक प्रवृत्ति को दूर करता है और अपने मन पर काबू पाने में सहायता करता है। इसे पहनने से मानसिक स्पष्टता और जागृत विचारों को बढ़ावा मिलता है।
हिंदू संस्कृति में बृहस्पति को गुरू कहा जाता है, जिसका अर्थ है शिक्षक। इस प्रकार, एक शिक्षक की तरह, यह पत्थर हमें उचित करियर पथ की ओर निर्देशित करता है। जो हमारे स्वभाव और आदतों के अनुकूल साबित होगा उसी ओर हमें प्रेरित करता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अध्यात्म, शिक्षा और परामर्श प्रदान करने वाले कार्यक्षेत्र में काम करते हैं। हरा पुखराज आपको उचित मंच प्रदान करता है। सौभाग्य की ओर अग्रसर कर और अधिक संभावनाओं को आकर्षित करता है।
पीले नीलम यानी पुखराज से जुड़ा गले का चक्र आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमताओं का प्रतीक है। यानी गायन, नृत्य, चित्रकला, संगीत और अन्य कलाओं के क्षेत्र में यह आपको शक्तिशाली बनाता है यानी आपकी कला क्षमता में निखार लाता है। आपकी रचनात्मकता को बढ़ावा देता है।
स्टूडियो या कला क्षेत्र में लगातार और थका देने वाल परिस्थितियों के बीच काम करने वाले कलाकारों के लिए, यह तनाव, चिंता और उदासी से राहत देता है। सीलोन पुखराज रचनात्मकता और मानसिक शांति को बढ़ावा देता है।
पुखराज मूड को ठीक करता है। नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है। यह सकारात्मकता की ओर ले जाता है। जीवन को शांतिपूर्ण अवस्था की ओर ले जाकर आपकी एनर्जी को विस्तार देता है।
किसी भी रत्न को उचित तरीके से पहनना उनके लाभों को बढ़ाने और अपने अनुकूल बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। शुक्ल पक्ष या बढ़ते चंद्रमा के दौरान गुरुवार की सुबह दाहिने हाथ की तर्जनी पर पुखराज को पहनना एकदम अनुकूल फल प्रदान करता है।
पीला नीलम या पुखराज आपके लिए कैसे प्रभावी बन सकता है, तो इसके लिए इसे एस्ट्रोमुक्ति से प्राप्त करें और जीवन में अभूतपूर्ण परिवर्तनकारी प्रभावों को बढ़ता हुआ देखें। आप भारत और नेपाल के सबसे भरोसेमंद ऑनलाइन ज्योतिष ऐप “एस्ट्रो मुक्ति” के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से बात करके शुद्ध प्रामाणिक रत्न प्राप्त कर सकते हैं और इस रत्न की अद्भुत शक्तियों का लाभ पा सकते हैं।